फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Real sisters rape Try putting clothes torn

सगी बहनों से दुष्कर्म की  कोशिश, कपड़े फाड़े डाले

Tue, 17 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मूसाझाग थाने के एक गांव में रविवार शाम वारदात
पूरे मामले में लीपापोती, एक आरोपी को बचा गई पुलिस

 थाने में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म को लेकर बदनाम मूसाझाग के एक गांव में रविवार शाम दो लोगों ने सगी नाबालिग बहनों से दरिंदगी की कोशिश की। आरोपी दोनों लड़कियों को उठाकर सरसों के खेत में ले जा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने बहनों के कपड़े भी फाड़ डाले। मूसाझाग पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। एक ही आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। 
वारदात रविवार शाम की है। मूसाझाग थाने के एक गांव की दो बहनें शाम करीब सात बजे शौच को जा रही थीं। एक बहन की उम्र 14 और एक की 12 साल है। गांव के बाहर निकलने पर गांव के ही मुस्लिम नाम के युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ दोनों बहनों को दबोच लिया। दोनों युवक इनको सरसों के खेत में घसीट कर ले जाने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो इनके कपड़े फाड़ डाले। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इससे पहले दोनों आरोपी मौके से भाग गए। किशोरियों का पिता उनको लेकर थाने पहुंचा। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने तहरीर दोबारा से लिखवाई। तहरीर में एक ही आरोपी मुस्लिम पुत्र अफसर का नाम था। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे आरोपी को पुलिस पूरी तरह से बचा गई। 
विज्ञापन

इधर, गांव में चर्चा है कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के होने की वजह से किशोरी के ही परिवार के लोगों ने एक आरोपी को बचा दिया। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि इसको लेकर रविवार रात किशोरी और दूसरे आरोपी के परिवार वालों के बीच पंचायत भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहले तो लड़कियों के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने से ही इंकार कर दिया। बाद में तहरीर दी गई। जांच के दौरान सच्चाई सामने आ जाएगी।
-एपी सिंह यादव, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed