फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raw wall collapsed, buried in the rubble woman's death

कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत 

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Raw wall collapsed, buried in the rubble woman's death
दीवार ढही ‌ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उसहैत थाने के गांव मिर्जापुर बसंत में हुआ हादसा
 थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बसंत में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर सुशीला नाम की महिला की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। गंभीर सुशीला को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिर्जापुर बसंत निवासी श्यामपाल की पत्नी सुशीला शुक्रवार शाम घर में काम निपटा रही थीं। तभी अचानक मकान की एक दीवार भर-भरा कर ढह गई। सुशीला इसके मलबे में दब गई। परिवार और पड़ोस के लोगों ने उसको किसी तरह से निकाला। उस वक्त तक सुशीला की कुछ सासें चल रही थीं। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन


ट्रेन  आगे कूदकर महिला ने जान दी, शिनाख्त नहीं
बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बगरैन रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। बाद में शव को जीआरपी ले गई। घटना शाम करीब साढ़े तीन बजे की है। बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने करीब 50 साल की महिला अचालक कूद गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला महरून रंग का ब्लाउज पहने हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम-मैजिक की टक्कर में राजस्व कर्मी की मौत
 अलापुर रोड पर गांव कुलचौरा के पास डीसीएम और मैजिक वाहन की टक्कर में राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महीपाल सिंह कह मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात हुआ। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूसाझाग थाने के गांव गुरगवां निवासी महीपाल सिंह (56) पुत्र जंगी सिंह तहसील सदर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। शुक्रवार को काम निपटाने के बाद वह मैजिक वाहन से गांव जा रहे थे। मैजिक वाहन में चालक और वह अकेले थे। अलापुर रोड पर कुलचौरा गांव के पास मैजिक वाहन को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में महीपाल गंभीर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। 
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
आसफपुर।  ग्राम राजा की सीकरी से बाइक द्वारा जा रहे युवक को पीछे से तेज गति से आ  रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

थाना  फैजगंज बेहटा के ग्राम राजा की सीकरी निवासी गणेशी का 25 वर्षीय पुत्र  उरमान सिंह उर्फ टीटू बाइक से समीप के जिला रामपुर में शाहबाद कस्बे में  अपने भतीजे के पास जा रहा था। सीमावर्ती गांव भोजपुर के पास पीछे से तेज  गति से आ रहे गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने ओवरटेक करते वक्त उसे टक्कर मार  दी।  युवक सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही  मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर भारी फोर्स के साथ घटनास्थल  पर पहुंचे थाना प्रभारी मनीष यादव ने परिवार वालों को समझाकर शव को  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने  ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed