फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape ki koshish

नेत्रहीन बालिका से बलात्कार की कोशिश

Wed, 07 Jan 2015 08:29 PM IST
दातागंज (बदायूं)।
दातागंज (बदायूं)। Updated Wed, 07 Jan 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
rape ki koshish
एक युवक ने नेत्रहीन बच्ची से बलात्कार की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। लोगों में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन


दातागंज के एक मोहल्ले में 11 साल की नेत्रहीन बच्ची रहती है। बच्ची बुधवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने बच्ची को दबोच लिया। उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। नेत्रहीन चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। इस पर युवक फरार हो गया। बाद में नेत्रहीन ने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


उसके पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही शिवशंकर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत बलात्कार की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नेत्रहीन से बलात्कार की कोशिश से लोगों में गुस्सा है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
बिल्सी। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोपी को थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया। एसओ राजवीर सिंह ने बताया कि चार जनवरी की शाम एक किशोर ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्ष की बालिका को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed