फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape in police thana

थाने पर प्रदर्शन कर पूरा स्टाफ बदलने की मांग

Sat, 03 Jan 2015 07:07 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Jan 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
rape in police thana
 भारतीय किसान यूनियन और बीकेडी ने थाना मूसाझाग पहुंचकर थाने में घुसकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने यहां थाने के पूरे स्टाफ को बदले जाने की मांग उठाई। चाचा क्यों बचा के नारे भी लगाए लेकिन बाद में पता लगा कि आरोपी सिपाही के चाचा दरोगा को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना के नेतृत्व में किसानों ने मूसाझाग थाने में सिपाहियों द्वारा नाबालिग किशोरी से दुराचार की घटना पर आक्रोश जताया। इन नेताओं ने थाने के पूरे स्टाफ को बदलने की मांग उठाई और एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह ने किसान नेताओं को फोन भी किए लेकिन फोन के सिंगनल न मिल पाने के कारण उनकी किसान नेताओं से बात नहीं हो पा रही थी। इधर, किसान नेताओं ने कहा कि पांच जनवरी को जिला मुख्यालय पर जहां यदु शुगर मिल के भुगतान को लेकर किसान गिरफ्तारी देंगे, वहीं मूसाझाग की घटना का भी विरोध किया जाएगा। उन्होनें दोषी दोनो सिपाहियों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की है। किसान नेता पीड़ित परिवार के घर गए और पीड़ितों का यथा संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। चौ. सौदान सिंह, पुष्पेंद्र गिरी, नरेंद्र सक्सेना, महेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, झांझन लाल, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग को दिया ज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस के प्रांतीय पर्यवेक्षक ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मूसाझाग की घटना के प्रति विरोध जताया। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्व पहले प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री सिंह और जिलाध्यक्ष साजिद अली और नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पीड़िता के गांव पहुंचे। सिपाहियों द्वारा नाबालिक लड़की से रेप के मामले में गुस्से का इजहार किया। ज्ञापन देते समय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मी छह जनवरी तक गिरफ्तार नहीं होते हैं तो कांग्रेस सात जनवरी को थाना मूसाझाग पर धरना प्रदर्शन कर बड़ा विरोध करेंगी। कांग्रेसियों ने इसमें पीड़ित नाबालिग के परिवार को 20 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। प्रकरण की जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और पीड़ित को मुआवजे की मांग की गई। आतिफ निजामी, अवधेश पाठक, चंद्रपाल पाठक, विनय कुमार, ठा. राम बाबू सिंह, अजहर हुसैन, राशिद अल्वी, इफ्तिखार हुसैन, महेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed