फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape case

मेडिकल में भी बच्ची से रेप की पुष्टि, उम्र की जांच आज

Thu, 19 Feb 2015 12:21 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 19 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
rape case
कादरचौक क्षेत्र में एक बालिका से रेप होने की पुष्टि मेडिकल जांच में हो गई है। पीड़िता की उम्र की जांच 19 फरवरी को होगी। उम्र की जांच होने के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के एक गांव में सोमवार को खेत पर चारा लेने गई 12 साल की बालिका से गांव के ही पिंटू ने रेप किया था। मंगलवार को बालिका के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया था। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल हुआ। इसमें डॉक्टर्स ने रेप की पुष्टि की है। बालिका की उम्र की जांच गुरुवार को होगी। परिवार वालों का कहना है कि उसकी उम्र 12 साल है। जांच में उम्र की पुष्टि होनी है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका रेप की धारा में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed