{"_id":"c638c85c97e6ab29c3f36f3b2e1ac953","slug":"rana-suger-mill-guilty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा शुगर मिल के अध्याशी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राणा शुगर मिल के अध्याशी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
बदायूं।
Updated Sat, 20 Dec 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों का बकाया हड़पने के मामले में मूसाझाग थाना पुलिस ने करीमगंज (रामपुर) की राणा शुगर मिल के अध्याशी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2011-12 में आधा दर्जन किसानों के गन्ने का बकाया करीब 2.84 लाख रुपये हड़प लिया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मूसाझाग थाने के गांव गुलड़िया के गन्ना किसान बेचे सिंह, राजीव कुमार, संजीव कुमार, हरजीव, सुभाष और वीरेंद्र ने गन्ना समिति के जरिए गन्ना बेचा था। इन किसानों के गन्ने की कीमत करीब 2.84 लाख रुपये थी। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने धोखाधड़ी करके किसानों की यह रकम डकार ली। किसान भुगतान के लिए चक्कर लगाते रहे लेकिन उनका भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद मिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गांव के किसान चिरंजीव सिंह ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मिल के प्रबंध निदेशक इंद्रजीत सिंह, निदेशक कर्ण प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ओमवीर, गन्ना प्रबंधक रवेंद्र सिंह चौधरी और सहायक गन्ना प्रबंधक उत्तम सिंह हुड्डा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया। जिस पर मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।