फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rail officer ka ghirav

रेल अफसरों को ग्रामीणों ने घेरा

Sun, 18 Jan 2015 11:45 PM IST
बिनावर/बदायूं।
बिनावर/बदायूं। Updated Sun, 18 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
rail officer ka ghirav
क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर मानवरहित क्रासिंग को
विज्ञापन
देखने आए एनईआर के रेल इंजीनियर को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी हाल में क्रासिंग को बंद नहीं करने देंगे। इसे लेकर ग्रामीणों मुख्य मार्ग पर आकर हंगामा भी किए जिससे अफसर मौके से चले गए।

ब्राडगेज का काम लगभग अंतिम चरण में है। ऐसे में बिनावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर को जाने वाले मार्ग पर बना मानवरहित समपार रेल अफसरों के गले की फांस बन गया है। हाईस्पीड ट्रेन को मद्देनजर रखते हुए रेल अफसर जहां इस क्रासिंग को सुरक्षा के लिहाज से बंद करना चाह रहे हैं। वहीं ग्रामीण इसके बंद होने से होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए विरोध कर रहे हैं। रविवार को भी यह नजारा देखने को मिला।

शाम करीब पांच बजे एनईआर के इंजीनियर और एक्सईएन गाड़ी से समपार पर पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने इंजीनियर और एक्सईएन का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और उन्हें वहां से जाने के लिए बोलने लगे। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने एक न सुनी।

रेल इंजीनियर के मुताबिक वह लाइन चेक करने पहुंचे थे कि ग्रामीण उग्र होते हुए आ पहुंचे और जाने की बात कहने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव वालों को इसकी भनक न लगे इसलिए रेलवे के लोग शाम को आते हैं ताकि वह अपने काम को अंजाम दे सकें। ग्रामीणों ने कहा कि अब रेल अफसर समपार को बंद करने पर अड़े रहे तो पूरा गांव सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed