फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   quarral in polling

पहले चरण में ही फायरिंग-पथराव, 18 लोग घायल

Sun, 29 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 29 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
quarral in polling
सहसवान। ब्लाक के गांव दरियापुर में प्रधान पद के प्रत्याशी केहरी सिंह और अजब सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दरअसल गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर केहरी सिंह मौजूद थे। इसी दौरान वहां अजब सिंह पहुंचे। अजब सिंह ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। इस पर केहरी सिंह समर्थकों ने उनको पीट दिया। इसके बाद अजब सिंह के समर्थक भी आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। इसमें पथराव और छर्रे लगने से महाराज सिंह, कल्लू सिंह, अजीत सिंह, नेमपाल, ढाल सिंह, श्रीपाल, गंगादयाल, नेम सिंह, शांति, विजय समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। इस दौरान एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दहगवां/जरीफनगर। गांव खनुआ नगला में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से हुए पथराव में छह लोग घायल हो गए। झड़प शाम करीब चार बजे उस वक्त हुई। मतदान केंद्र पर झड़प की सूचना पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एसपी देहात मुन्ना लाल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने हंगामा करने वालों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

खनुआ नगला के चंद्रकेश को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। वह जमानत पर है। उसकी पत्नी किताब श्री प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है। दूसरे पक्ष के दिनेश की पत्नी मधुवाला प्रत्याशी है। मधुवाला पक्ष का आरोप है कि चंद्रकेश फर्जी वोटिंग के लिए करा रहा था। उनके अभिकर्ता ब्रजेश ने विरोध किया तो चंद्रकेश पक्ष के लोगों ने ब्रजेश को पीट दिया। ब्रजेश बूथ से बाहर निकला तो फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों ओर से फायरिंग और पथराव में नेकसे, दिनेश, अखिलेश, मुनेश, चंद्रकेश और जसपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed