फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Print hit on ultrasound center, record seized

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मारा छापा, रिकार्ड जब्त

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
- खुद को कंपाउंडर बता रहे तीन को पकड़ा, देर रात छोड़ा
विज्ञापन

एसडीएम आरडी राम ने नगर में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर और झोलाछापों की दुकानों पर छापा मारकर तीन कथित कंपाउंडरों को पकड़कर लेखा जोखा जब्त किया है। बाद में इनको देर रात कोतवाली से लोगों को छोड़ दिया गया।

एसडीएम आरडी राम ने कोतवाल प्रमोद कुमार और पुलिस बल के साथ बीती शाम नगर के नगरपालिका कार्यालय के निकट स्थित सांई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों और कथित कंपाउंडरों के हाथ पांव फूल गए। पूछताछ में कर्मचारी जब बगलें झांकने लगे तो एसडीएम ने सेंटर पर मौजूद पूरो लेखा जोखा जब्त कर तीन कर्मचारियों को कोतवाली भिजवा दिया। यहां बताते चलें कि संभल जिले का एक चिकित्सक अल्ट्रासाउंड सेंटर चलवा रहा है। योग्य चिकित्सक के स्थान पर यहां कामचलाऊ लड़कों से अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। एसडीएम ने नगर में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर भी छापा मारा। छापामारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली है। वहीं किसी झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई न होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed