{"_id":"08601a5b32c00963668d6d4861d899c4","slug":"pot-dealer-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन व्यापारी की गोली मारकर हत्या
badaun
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा बर्तन व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एसपी सिटी के आवास के पास ग्राउंड में पड़ी मिली। लाश के पास 32 बोर का तमंचा और उसकी बाइक बरामद हुई। एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा और एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने मौका मुआयना कर मृतक के परिवार वालों से बात की। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पिता की ओर से सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से अलापुर के रहने वाले संजय गुप्ता बर्तन व्यापारी हैं। कई साल से वह परिवार के साथ शहर के मंडी समिति इलाके में रहते हैं। उनकी अलापुर में बर्तन की दुकान है। उनका पुत्र आशू गुप्ता (25) कारोबार देखता था। सोमवार शाम छह बजे आशू घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। संजय गुप्ता को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आशू की लाश एसपी सिटी आवास के पास ग्राउंड में पड़ी है। वह मौके पर पहुंचे। बेटे के सीने पर सटाकर गोली मारी गई थी। लाश के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी और 32 बोर का एक तमंचा भी पड़ा था। तमंचे में कारतूस का खोका भी फंसा हुआ था। आशू की टी-शर्ट सीने से ऊपर तक चढ़ी हुई थी। आसपास पड़ा खून सूख चुका था। उसका मोबाइल भी जेब में मिला।
विज्ञापन
खबर मिलने पर एसपी सिटी, सीओ सिटी और एसओ सिविल लाइंस मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर बाइक और तमंचा कब्जे में लिया। अधिकारी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी सिटी आवास के पास लाश मिलने से दहशत
बदायूं। जहां आशू की लाश मिली वह ऑफीसर्स कॉलोनी से लगा हुआ शहर का पॉश इलाका है। जिले के तमाम बड़े अधिकारियों के यहीं आवास हैं। घटनास्थल से पूरब की ओर एसएसपी का आवास है। कुछ ही दूरी पर सिविल लाइंस थाने की मंडी समिति चौकी है। पॉश इलाके में गोली मारकर हत्या की घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने घटना का जल्द वर्कआउट करने का दावा किया है, लेकिन पुलिस अभी पिछले दो माह पुराने हत्या के केस नहीं खोल पाई है।
कॉल डिटेल से कई राज खुलने की उम्मीद
बदायूं। पुलिस ने मौके से मिले आशू के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। इसकी कॉल डिटेल जुटाई जा रही है। सर्विलांस सूत्रों की मानें तो सोमवार रात दो बजे तक आशू के मोबाइल पर बात हुई है। उसकी लोकेशन भी इसी एरिया में मिली है। कॉल डिटेल आने के बाद कई राज खुल सकते हैं।