फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Poor quality of construction works CDO also expressed displeasure

निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता  सीडीओने जताई नाराजगी

Mon, 29 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Poor quality of construction works CDO also expressed displeasure
सीडीओने जताई नाराजगी - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
बदायूं एवं आंवला के सांसद निधि से कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता को निर्देश दिए कि निर्माण कराने वाले ठेकेदारों से खराब गुणवत्ता वाले कार्यों के आधार पर धनराशि की कटौती सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन

सीडीओ सोमवार को दातागंज रोड स्थित एचपी स्कूल के सामने इंटरलॉकिंग कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ईंट तोड़वाकर गुणवत्ता परखने के साथ ही ईंटें खुदवाकर नीचे डाले गए पत्थर की जांच की। गुणवत्ता संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार बीडी सिंह से धनराशि की कटौती करने के निर्देश दिए। यह निर्माण कार्य सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई 19.77 लाख की धनराशि से कराया गया है। सीडीओ ने सम्राट अशोक पर्यटकस्थल पर चल रहे चहारदीवारी के कार्य को भी देखा और ईंटों की गुणवत्ता परखी। निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताया। उन्होंने बुनियाद की ओर प्लास्टर कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरे हुई दीवार पर रंगाई पुताई शीघ्र कराई जाए। सांसद धर्मेंद्र यादव और उनके सहयोग से प्राप्त लगभग 62 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। सीडीओ ने बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई निधि 75 लाख रुपये से ब्लाक जगत के ग्राम किसुरूआ में नव निर्मित बारात घर का भी मुआयना किया। यहां कार्य संतोषजनक पाया गया। 
विज्ञापन

आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा ग्राम नगला शर्की स्त्रत्त्में 242 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण को 12 लाख की निधि दी गयी थी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की निगरानी में लगभग चार माह पूर्व ठेकेदार इकरार द्वारा बनाई गई थी। सीडीओ द्वारा मौका मुआयना करने पर बृह्मानंद के घर के सामने पूरे एक पैनल लगभग चार पांच मीटर टुकड़े की गुणवत्ता खराब पाए जाने के साथ ही नाली निर्माण का कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया। एक स्थान पर रोड क्रास कर नाली निकाली गई थी, लेकिन उसकी गुणवता सही न हाने के कारण नाली क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण सीसी निर्माण को भी नुकसान हो रहा है। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता से कहा कि यदि निर्माण के समय स्थलीय निरीक्षण किया गया होता, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक होती। सीडीओ ने मानक के विपरीत कार्य कराने वाले ठेकेदारों से धनराशि कटौती करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed