पुलिस ने 60 बोरा गेहूं-चावल पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक करने के लिए ले जाया जा रहा 60 बोरा गेहूं और चावल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को देखकर वाहन में बैठा एक व्यक्ति भाग गया। क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह अनाज गोदाम से गौंतरा की ओर ले जाया जा रहा था। एसओ राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसावां की ओर से गौंतरा जा रहे बिना नंबर के पिकअप वाहन को पुलिस ने रोका। इसमें 30 बोरा गेूहं और 30 बोरा चावल भरे हुए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह अनाज ब्लैक के लिए जा रहा है। पुलिस को देखकर पिकअप में बैठा एक व्यक्ति भाग गया। पिकअप वाहन पर कोई नंबर भी नहीं पड़ा था। शक होने पर क्लीनर से पुलिस ने पूछताछ की वह कुछ नहीं बता सका। इसके बाद वाहन को मय अनाज के कब्जे में ले लिया। क्लीनर से पूछताछ की जा रही है। एसओ राजेश तिवारी ने बताया कि अभी बोरियों की गिनती नहीं की गई है। इस बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जांच की जा रही है।
जंगली भैंसा मार डाला, चार लोगों पर मुकदमा
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज में चार लोगों ने जंगली भैंसा को पीट-पीट कर मार डाला। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में घुमने वाले जंगली भैंसा को ओमपाल, रामू सिंह, दीवान सिंह और अमन ने रविवार को लाठी-डंडों से पीटा था। सोमवार को भैंसा की मौत हो गई। असगरमई निवासी धर्मेंद्र फौजी ने उक्त चारो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।