{"_id":"58f1290e4f1c1b9106cf6792","slug":"police-jeeps-trapped-in-a-tractor-four-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप को ठोंक ट्रैक्टर में घुसी कार, चार पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जीप को ठोंक ट्रैक्टर में घुसी कार, चार पुलिस कर्मी घायल
बदायूं
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जीप से टकराने के बाद होंडा सिटी कार ट्रैक्टर में घुस गई। पुलिस जीप पर सवार दो सब इंस्पेक्टर, एक सिपाही और पुलिस का चालक घायल हो गए। कार में सवार तीन लोग उतर कर भाग गए। होंडा सिटी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
फैजगंज बेहटा थाने में ओरछी चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक होंडा सिटी कार पहुंची। कार सवार लोगों ने दो हजार रुपये का पेट्रोल लिया। इसके बाद बिना रुपये दिए ही कार को बदायूं की ओर दौड़ा दिया। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने इस बारे में फोन पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार की घेराबंदी की कोशिश शुरू कर दी। इधर, बिसौली से फैजगंज बेहटा के एसआई सुरेंद्र सिंह, सियाराम, सिपाही नरेंद्र और चालक सुनील फैजगंज बेहटा लौट रहे थे। थाने से इन लोगों को भी होंडा सिटी कार के बारे में सूचना दी गई। रास्ते में पुलिस ने होंडा सिटी कार देखी तो उसे रुकने का इशारा किया। कार के चालक ने पुलिस जीप को ही टक्कर मार दी। इसमें एसआई सुरेंद्र सिंह, सियाराम, सिपाही नरेंद्र और चालक सुनील घायल हो गए। इसके बाद होंडा सिटी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। कार के ट्रैक्टर से टकराने के बाद इसमें सवार लोग उतर कर भाग गए। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार किसकी है, इसकी पड़ताल की जा रही है।