{"_id":"e147a0e11e14aeec2cdbc8f38e9cd3c2","slug":"police-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हेड, 46 कांस्टेबल और चार एसआई रिलीव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ हेड, 46 कांस्टेबल और चार एसआई रिलीव
badaun
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर स्कीम के तहत पुलिस कर्मियों की रवानगी शुरू हो गई है। यह वे पुलिसकर्मी हैं जिनका गृह जनपद बदायूं की सीमा से लगा हुआ है। ऐसे पुलिसकर्मियों की रवानगी का सिलसिला 13 जनवरी तक चलेगा। पुलिसकर्मियों की रवानगी होने से कई थानों में स्टाफ की किल्लत हो गई है।
शासन ने करीब चार महीने पहले बार्डर स्कीम लागू की थी। इसके तहत कोई भी पुलिसकर्मी अपने गृह जनपद की सीमा से सटे जिले में तैनात नहीं रह सकता। जिले में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी ऐसे थे जिनका गृह जनपद बदायूं की सीमा से सटा हुआ है। शासन स्तर से सख्ती होने के बाद बार्डर स्कीम पर अमल शुरू हुआ है। शनिवार को बदायूं से एक थानेदार, चार एसआई, 8 हेड कांस्टेबल और 46 कांस्टेबल को रवाना कर दिया गया। रवानगी के साथ आमद शुरू न होने से कई थानों में स्टाफ की किल्लत हो गई है। बार्डर स्कीम के तहत पुलिस कर्मियों की रवानगी 13 जनवरी तक होगी।
रवाना हो गए टू स्टार कोतवाल
बदायूं। सत्तापक्ष से नजदीकी का फायदा उठाकर दरोगा सतीश यादव बिसौली कोतवाली का चार्ज संभाले हुए थे। करीब दो महीने पहले उनका तबादला शाहजहांपुर हो गया था लेकिन वह चार्ज नहीं छोड़ रहे थे। शनिवार को उन्हें भी रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
मेराज अली कुंवरगांव और महेश को उसावां का चार्ज
बदायूं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मेराज अली को कुंवरगांव का एसओ बनाया है। यहां तैनात एसओ महेश गौतम को उसावां का चार्ज दिया गया है। दो दिन पहले एसओ उसहैत विजय गौतम को दूसरे जिले के लिए रिलीव कर दिया गया था। उसावां के एसओ कमलेश सिंह को एसओ उसहैत बनाया गया था। एसओ उसावां की कुर्सी खाली थी। गैर जनपद से तबादला होकर आए देवराज राठी को बिसौली का कोतवाल बनाया गया है।