{"_id":"6728886e7ea892b96b80cd65a9c75b17","slug":"police-could-not-find-out-the-identity-of-the-died-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुई अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुई अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
बुधवार सुबह उझानी पुलिस फिर से घटना स्थल पहुंची। पुलिस को उम्मीद थी कि अज्ञात महिला के बारे में कुछ पता लग जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस ने आसपास के गांव वालों से भी महिला के बारे में जानकारी की। वह कौन है और कहां की रहने वाली है इस बारे में पता नहीं लग सका। एसआई एके सिंह ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बता दें कि मंगलवार तड़के राजस्थान के जयपुर में संजयनगर इलाके के निवासी एक्सिस बैंक के असिस्टेंट मैनेजर राजकुमार भाटी की कार ने साइकिल सवार सतीश शर्मा ओर राहगीर महिला को रौंद दिया था। बाद में कार मंदिर के दीवार से टकरा गई। भाटी, उसकी चचेरी बहन कृष्णा, सतीश और अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराने की नीयत से अभी अंतिम संस्कार नहीं कराया है।
विज्ञापन