{"_id":"57bf3d214f1c1b305fd4f32b","slug":"police-clashed-on-crossing-the-line-driver-dggamar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइंस चौराहा पर भिड़े डग्गामार वाहन चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइंस चौराहा पर भिड़े डग्गामार वाहन चालक
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहन चालक भिड़े
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पुलिस लाइंस चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी डग्गामार वाहनों पर सवारियां भरवाने की कीमत वसूलते हैं। इससे चौराहा के इर्द-गिर्द हरदम तमाम सवारियां मैजिक, टैक्सी, टेंपो सहित तमाम वाहन खड़े रहते हैं। इससे न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि झगड़ा भी हो जाता है। इस चक्कर में सवारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जबकि चौराहा पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड वसूली करने के चलते उनका विरोध नहीं कर पाते हैं। गुरुवार को दोपहर में एक डग्गामार वाहन में सवारियां भरने के चक्कर में दो वाहनों के चालक और उनके परिचालक भिड़ गए। इससे वहां पर काफी देर तक तमाशा मचा रहा।
पुलिस लाइंस चौराहा पर सवारियां भरने के चक्कर में दो वाहनों के चालक और परिचालक भिड़ गए। बात आगे बढने पर दोनों पक्षों की ओर से डंडे भी निकल आए। इससे जाम भी लग गया। मामला बढने पर मौके पर खड़े होमगार्ड ने वाहनों को आगे बढ़ाने को कहा, तो वाहन चालक उस पर सीधा हो गया। डग्गामार वाहनों से रुपये वसूलने की वजह से ट्रैफिक होमगार्ड उसका खास विरोध नहीं कर सका, जबकि ट्रैफिक पुलिस दूर खड़ी तमाशबीन बनी रही। डग्गामार वाहन चालकों की इस लफड़ेबाजी से रोजाना सवारियों के खींचतान और अभद्रता होती है, लेकिन पुलिस वसूली के चलते इसका विरोध नहीं कर पाती है।
पीयूष