फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pick-up of child deaths from vehicle collision

पिकअप वाहन की टक्कर से बालक की मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:30 PM IST
बगरैन।
बगरैन। Updated Sat, 03 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pick-up of child deaths from vehicle collision
तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बालक की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर करीब दो बजे वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी के पास हुआ। हादसे के बाद चालक मय वाहन के मौके से भाग गया। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव बगरैन निवासी अबरार का 12 वर्षीय पुत्र समीर बकरी चराने गया था। समीर कक्षा सात का छात्र था। बगरैन पुलिस चौकी के पास सड़क पार करते समय समीर को महिंद्रा पिकअप दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जा रहे थे। समीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अबरार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव
परिवार वालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
दहगवां। थाना जरीफनगर के गांव नाधा में रामनाथ नाम के अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव नाधा में रामनाथ (52) पुत्र बहोरी का शव शनिवार सुबह भूशंकर के बाग में पाकड़ के पेड़ पर लटकी मिली। रामनाथ की पत्नी शीला बच्चों के साथ कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। खबर मिलने पर दोपहर बाद वह गांव पहुंची। शीला ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। बाद में गांव में ही रामनाथ के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव वालों की मानें तो रामनाथ के पास गांव में कोई संपत्ति नहीं है। वह घरों में मांग कर खाना खाता था। आर्थिक तंगी के चलते उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed