फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pick the bike Rundi, son's death, father injured

पिकअप ने बाइक रौंदी, बेटे की मौत, पिता घायल

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pick the bike Rundi, son's death, father injured
पिकअप ने बाइक रौंदी, बेटे की मौत, पिता घायल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जरीफनगर में सहसवान-इस्लामनगर रोड पर हादसा
 जरीफनगर थाना क्षेत्र में सहसवान-इस्लामनगर रोड पर नाधा गांव के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पुत्र की मौत हो गई और पिता घायल हो गया। पिकअप वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जरीफनगर थाने के गांव नहडोली निवासी राम प्रकाश (52) अपने बेटे सुनील (30) के साथ बाइक से इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी आए थे। शाम को पिता-पुत्र यहां से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई और राम प्रकाश गंभीर घायल हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पिकअप वाहन का चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन को नाधा चौकी में खड़ा करा लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुनील के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed