फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Photo by others to sell The three farmers' land

दूसरों के फोटो लगाकर बेच  दी तीन किसानों की जमीन

Wed, 27 Jul 2016 11:29 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्जी बैनामा कराने वालों का गढ़ बना दातागंज 
हाल में फिर हुआ फर्जी बैनामा, दो का पता नहीं, एक मृतक भी शामिल

 दातागंज तहसील क्षेत्र फर्जी बैनामा करने कराने वालों का गढ़ सा बन गया है। दर्जनों ऐसे मामले विवादों में फंसे हुए हैं, लेकिन माफिया और तहसील कर्मियों की सांठगांठ चरम पर है। कुछ लोग ऐसे मामलों में जेल भी जा चुके हैं फिर भी ये खेल रुका नहीं है। ताजा मामला गांव सूरजपुर खाम का है, जहां 24 बीघा जमीन बेच दी गई है। इसमें एक मृतक समेत तीन लोगों ने बैनामा किया है। जिनकी फोटो लगी है, उन्हें क्षेत्र में कोई व्यक्ति पहचानता भी नहीं है। क्रेता महिला के परिवारीजन जब लेखपाल को लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे, तो फर्जीवाडे का भंडाफोड़ हुआ। इस तरह फर्जी बैनामा का एक और मामला तहसील से जुड़ गया है। 
रामपुर जिला के गांव धर्मपुर निवासिनी गुरमिंदर कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह ने तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर खाम में तीन लोगों से 24 बीघा जमीन खरीदी है। इसका बैनामा पूरी तरह से फर्जी तौर पर हुआ है। यहां बता दें कि सबलपुर नवदिया निवासी मृतक ज्वाला पुत्र मैकू की मौत तीन साल पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने अपनी आठ बीघा जमीन की वसीयत चचेरे भाई जयसिंह पुत्र कन्हईव् के नाम कर दी थी। वसीयत के आधार पर उनका नाम भी तहसील अभिलेखों में आ चुका है। इसके अलावा नवदिया सबलपुर निवासी हरीराम पुत्र किंदर और सुंदर पुत्र राम सहाय  की आठ-आठ बीघा जमीन यहीं है। इन तीनों के फर्जी फोटो लगाकर बैनामा करा दिया गया है। बैनामा रामपुर के गांव धर्मपुर गांव निवासिनी गुरमिंदर कौर के नाम ही हुआ है। बैनामा में क्रेता ने चार लाख रुपये विक्रेताओं को नकद घर पर देना दिखाया गया है, जबकि 90 हजार चेक 008180 राजेंद्र नाम के एक व्यक्ति के 2432290004 बैंक खाते में डाले गए। खेत स्वामी का आरोप है कि राजेंद्र ने ही इस जमीन को फर्जी तौर पर बिकवाया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में भू स्वामी जै सिंह ने तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस तक शिकायतें कर चुका है, लेकिन अभी तक फर्जी बैनामें में तहसील ओर पुलिस प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
संबंधित मामले में मौखिक शिकायत मिली है। लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
-श्योराज सिंह, सीओ, दातागंज 
-----
तहसील दिवस में शिकायत आई है। इसकी जांच करवा रहे हैं। जमीन वास्तविक भू स्वामी को मिलेगी। तहसील कर्मियों की संलिप्तता की भी जांच कराई जाएगी।
- ओपी तिवारी, एसडीएम दातागंज 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed