{"_id":"846744717422bba80e35765af3d302c1","slug":"people-cut-mango-orchard-forest-department-team-ran-like-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम का बाग काट रहे लोग वन विभाग की टीम देख भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम का बाग काट रहे लोग वन विभाग की टीम देख भागे
सिलहरी (बदायूं)
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव बावट के हल्का में एक आम के बाग को काटा जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची तो लकड़ी माफिया समेत पेड़ काटने वाले भाग गए।
बावट गांव के समीप आम का बाग है। इसमें आम के दर्जनों पेड़ हैं। रविवार को अलसुबह पेड़ काटे जाने की सूचना कुछ लोगों ने वन विभाग को देदी। बताते हैं कि डिप्टी रेंजर सत्यपाल सिंह और वन दरोगा अमित सोलंकी मौके पर पहुंचे। इनके पहुंचने से पहले ही लकड़ी माफिया और लकड़कट्टे कटे पेड़ों को छोड़कर भाग गए। डिप्टी रेंजर ने वहां कटे पड़े दो हरे पेड़ों को जब्त किया है और सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
बाद में डिप्टी रेंजर ने बताया कि बिना परमिट के बाग को काटने का प्रयास किया जा रहा था। यह पता लगाया जाएगा कि बाग काटने वाले कौन लोग थे। उनके खिलाफ वन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन