फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Overbearing suppression team caught betting racket

दबंग दमन दल ने पकड़ा सट्टा रैकेट

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगदी, कैलकूलेटर, दो मोबाइल और पर्चियां बरामद 
 दबंग दमन दल ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर में छापामारी कर सट्टा चलाने वालों का रैकेट पकड़ा है। मौके से चार लोगों को पकड़ा गया है। इनके पास से नगदी, मोबाइल, कैलकूलेटर और सट्टा की पर्चियां मिली हैं। रैकेट में शामिल दो लोग मौके से भाग निकले।

दबंग दमन दल प्रभारी इंदे्रश कुमार को सूचना मिली कि विजय नगर में सट्टा का रैकेट चल रहा है। सूचना पर टीम ने दावत रेस्टोरेंट वाली गली में बृजपाल के घर पर छापा मारा। यहां बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा था। दबंग दमन दल ने मौके से अनिल निवासी चैधरी सराय, लकी निवासी लोचीनगला, सोनू निवासी हलवाई चौक और अनूप निवासी मढ़ई चौक को पकड़ लिया। बृजपाल समेत दो लोग मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार लोगों के पास से 3329 रुपये नगद, कैलकूलेटर, दो मोबाइल और सट्टा की पर्चियां बरामद हुईं। दबंग दमन दल ने सभो कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने दबंग दमन दल के कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed