फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one guy who was involved with an intercaste girl, died in the suspecious situation

दूसरी जाति की लड़की के प्यार में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 01 Feb 2016 08:26 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 01 Feb 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
one guy who was involved with an intercaste girl, died in the suspecious situation
बताते हैं कि मोहल्ले की ही एक लड़की से जुगल का प्रेम प्रसंग था। यह लड़की एक महिला इंटर कॉलेज की छात्रा है। 29 जनवरी को वह घर से स्कूल गई थी, इसके बाद नहीं लौटी। परिवारवालों ने 30 जनवरी को सिविल लाइंस थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, उन्होंने किसी को नामजद नहीं किया। मोहल्ले में ये चर्चा आम थी कि लड़की को  जुगल ही ले गया है। रविवार शाम लड़की खुद घर आ गई। उसने परिवार वालों को बताया कि वह जुगल के साथ गई थी। जुगल उसको बरेली स्थित एक रिश्तेदारी में छोड़कर चला आया था। जुगल और लड़की के घर करीब ही हैं। ऐसे में दोनों परिवारों में टकराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पुलिस को कई बार करना पड़ा बल प्रयोग
बदायूं। चंदौखर गौटिया में ज्यादातर आबादी कश्यप बिरादरी की है। जुगल कश्यप का जिस लड़की से प्रेम प्रसंग था वह दूसरी बिरादरी से ताल्लुक रखती है। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे जुगल की मौत की खबर जब चंदोखर गौटिया पहुंची, तो पूरी बिरादरी के लोग एकजुट हो गए। बिरादरी के लोग लड़की के परिवार वालों पर हमलावर थे।
विज्ञापन

मोहल्ले का माहौल लगातार बिगड़ रहा था। कुछ लोगों ने सूझबूझ से काम लेते हुए लड़की के घर में बाहर से ताला लगा दिया, ताकि गुस्साए जुगल पक्ष के लोग उसके घर में न घुस सकें। इसी दौरान एसओ सिविल लाइंस अजय यादव, खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सत्यसिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को किसी तरह से निकाला। इस दौरान पुलिस की वहां मौजूद लोगों के साथ महिलाओं से भी तकरार हुई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। मोहल्ले में अब स्थिति सामान्य है। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिवार वालों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पड़ताल में पता चला है कि जुगल का लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की ने भी जुगल के साथ जाने की बात कही है। मृतक के परिवार वालों की ओर से जो तहरीर दी गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। सच जल्द सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed