फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One dead in a bike and tempo collision

बाइक और टेंपो की टक्कर में एक मरा

Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
सिलहरी।
सिलहरी। Updated Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी रोड स्थित पोप सिंह आईटीआई के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव कुरऊ निवासी गिरीश (55) पुत्र लीलाधर अपने गांव के ही छोटे (30) पुत्र मैलुद्दीन के साथ एक दावत में शामिल होने बदायूं आ रहे थे। रास्ते में पोप सिंह आईटीआई के पास इनकी बाइक सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। हादसे में गिरीश की मौके पर मौत हो गई। छोटे गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक टेंपो को मौके पर छोड़कर भाग गया। खबर मिलने पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शेखूपुर राजीव कुमार ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed