{"_id":"ae72ba0d9ea003ecfaf9187a496c01f8","slug":"one-dead-body-lost-after-14-months-of-postmurtem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के लिए 14 महीने बाद कब्र से निकाला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम के लिए 14 महीने बाद कब्र से निकाला शव
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर 2014 में करंट लगाकर बालक की हत्या का आरोप
कोर्ट के आदेश पर 14 महीने बाद हुई कार्रवाई
मामला इस्लामनगर थाने के गांव गढ़ी खानपुर का है। यहां का गंगाराम गांव के ही हरपाल और किशनवीर की जमीन बटाई पर करता था। गंगाराम की पत्नी का आरोप है कि 17 अक्तूबर 2014 को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। हरपाल और किशनवीर उसकी बेटी अनीता, ममता और दो साल के बेटे कृष्णा को जबरन खेत पर ले गए। वहां दोनों ने ममता और अनीता के सामने कृष्णा की करंट लगाकर हत्या कर दी। ममता और अनीता के शोर मचाने पर गांव के ही किशनपाल, आशाराम और मुकेश मौके पर पहुंच गए। इस दौरान हरपाल और किशनवीर वहां से भाग गए। वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर दुलारो ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट ने इस्लामनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। सोमवार को तहसीलदार ने कृष्णा का शव कब्र से निकलवाया। खोदाई के बाद कंकाल निकला। उसका आज पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।