{"_id":"57ed22c34f1c1b79275747cd","slug":"nsa-will-on-those-highways-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे जाम करने वालों पर लगेगी रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे जाम करने वालों पर लगेगी रासुका
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चे का शव रखकर ढाई घंटे तक बरेली-मथुरा हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो एक सफेदपोश को भी ट्रेस किया गया है। इसी सफेदपोश के इशारे पर हाईवे जाम किया गया था। हाईवे जाम करने के मामले में 40 अज्ञात और 13 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मोहल्ला ऊपरपारा नई बस्ती के शारिक के लापता ढाई वर्षीय बेटे मोहम्मद हमजा का शव शहर विधायक आबिद रजा की कोठी के पीछे नाले में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मोहल्ले के लोगों और परिवार वालों ने एक सफेदपोश के बहकावे में आकर हाईवे जाम कर दिया था। करीब ढाई घंटे हाईवे जाम रहा। उत्तर प्रदेश श्रम संविदा बोर्ड चेयरमैन मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी, विधायक आबिद रजा ने किसी तरह से लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
हाईवे जाम करने के मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय ने विधायक आबिद रजा के करीबी राजेंद्र मथुरिया, सरताज खान, शहवाज, सिराज, अहमद रजा, फिरोज, अकरम, नईम, अकरम मिस्त्री, अजमेरी, रफत, हसन और शारिक को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी को 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट भी लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पब्लिक को भड़काने वालों में शामिल एक सफेदपोश को भी पुलिस ने ट्रेस किया है। विवेचना के बाद इसका नाम बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
जांच की जा रही है। हाईवे जाम करने वालों की गिरफ्तारी को जल्द छापामारी की जाएगी। हम लोग यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर पब्लिक को भड़काने का काम किसने किया। वीडियो रिकार्डिंग समेत कई साक्ष्य पुलिस के पास हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी