फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not worth giving up alcohol Shot , two nominated

शराब को रुपये नहीं देने पर गोली मारी, दो नामजद

Sat, 07 Mar 2015 08:11 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 07 Mar 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
Not worth giving up alcohol Shot , two nominated

दो युवकों ने दोस्त को गोली मार दी। दोस्तों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। गंभीर रूप से घायल युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार पूर्वाह्न की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी पूर्व प्रधान कल्यान सिंह का 25 वर्षीय पुत्र संजय को उसके परिचित दो युवकों ने बसोमा मोड़ के पास बुला लिया। दोनों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। संजय ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी है। घटना के बाद दोनों दोस्त उसे मौके पर ही छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

घायल संजय ने घर फोन करके परिवार के लोगों को बुला लिया। हमलावरों को तलाश भी किया गया लेकिन पकड़ में नहीं आए। घायल संजय को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, पुलिस ने संजय की तहरीर पर बसोमा के मिंटू और गंगोरा निवासी इबले शाह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा गांव बरी का नगला में होली के हुड़दंग में 30 वर्षीय पान और उसके परिचित दीनदयल (32) की दूसरे पक्ष की लोगों ने जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed