फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No information of currency scanner

नोटों की स्कैनिंग करने वालों का सुराग नही

Fri, 15 Sep 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 15 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
No information of currency scanner
UP Police
कोतवाली पुलिस ने नोट स्कैनिंग करने वाले चार लोगों को यूपी 100 की सूचना पर गेस्ट हाउस से पकड़कर वाहवाही तो लूट ली। लेकिन उनके साथियों का पता नहीं लगा सकी। गिरोह के कई सदस्य अब भी नकली नोटों की खेप गैर जनपदों में खपाने में लगे हैं। कोतवाल ने अभी तक बरेली के मीरगंज में गिरोह के ठिकाने का मुआयना तक नहीं किया है।  गौरतलब है कि मंगलवार की रात लावेला चौक स्थित गेस्ट हाउस से मीरगंज कस्बे के मोहल्ला सराय खां का रहने वाला आमिर अहमद, रहीश, इरशाद और नासिर को दो हजार और पांच सौ के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। उनके पास से 82 हजार के नकली और 97,220 के असली करेंसी बरामद हुई थी। यह सारी जानकारी कोतवाल राजीव शर्मा को पकड़े आरोपियों ने दी थी। फिर भी उनके ठिकाने पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर का कहना था कि आरोपियों ने पूछताछ में नहीं बताया कि नोट कहां स्कैन किए जाते थे। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोतवाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि पकड़े आरोपियों से कोई अहम जानकारी नहीं मिली। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए दबिश देने को कहा गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed