फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Neonatal death than no treatment

इलाज न मिलने से नवजात की मौत

Sat, 19 Nov 2016 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Neonatal death than no treatment
मौत - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर परिवारीजनों का हंगामा
विज्ञापन

 जिला महिला अस्पताल के स्टाफ को घूस नहीं मिली, तो नवजात का इलाज भी नहीं किया गया। इसके चलते नवजात ने दम तोड़ दिया। ऐसा आरोप परिवार वालों ने लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा होते देख स्टाफ के लोग खिसक गए। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रेखा रानी इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार कर रही हैं।
दातागंज कोतवाली के गांव रोहरी निवासी नेत्रपाल ने अपनी पत्नी गुड्डो को शुक्रवार रात प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ तीन हजार रुपये की मांग कर रहा था। नेत्रपाल ने 500 रुपये दे दिए। बाकी रुपये सुबह होने पर देने की बात कही। शनिवार तड़के गुड्डो ने पुत्र को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। नेत्रपाल इमरजेंसी पहुंचा। डॉक्टर को नवजात की हालत के बारे में बताया। आरोप है कि स्टाफ की एक महिला कर्मचारी ने नेत्रपाल से बाकी रुपयों की मांग की। कह दिया कि पहले बाकी के रुपये लाओ। 
विज्ञापन

नेत्रपाल का यह भी आरोप है कि घूस न मिलने पर डॉक्टर ने उसके नवजात बच्चे का इलाज नहीं किया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, नेत्रपाल के परिवार और गांव के लोगों ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। नेत्रपाल की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महिला अस्पताल में हंगामा होने की सूचना मिली थी। इस बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed