{"_id":"57f3f30a4f1c1b940a26fc0e","slug":"nawada-field-of-youth-strangled-in-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवादा के युवक की खेत में गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवादा के युवक की खेत में गला दबाकर की हत्या
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को घर से निकला था चंद्रपाल, फिर नहीं लौटा
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सादुल्लागंज के मजरा नवादा गांव के चंद्रपाल नाम के युवक का शव खेत पर पड़ा मिला। परिवार वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मंगलवार देर शाम तक मृतक के परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
गांव नवादा निवासी चंद्रपाल (35) पुत्र रामभरोसे सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सोमवार शाम को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिवार वालों से बात की तो उन्होंने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में चंद्रपाल की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि अभी उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद वह उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।