{"_id":"fb0678b81e75b4c19aaf0b7e502014f5","slug":"murder-in-punwaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा के युवक की पुवायां में बदमाशों ने की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरा के युवक की पुवायां में बदमाशों ने की हत्या
पुवायां।
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात लूटपाट की नीयत से गांव बगड़ेर के एक घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर ससुराल आए कटरा के गांव भोजपुर निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी गांव में एक अन्य घर में गृहस्वामी बिजेंद्र को पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया। जाग हो जाने के कारण दोनों जगहों पर लूट की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका।
बदमाश लूट के इरादे से सबसे पहले गांव बगड़ेर में बिजेंद्र के घर में घुसे। दो बदमाश उसकी पत्नी रचना की निगरानी करते रहे और शेष बदमाश बिजेंद्र को लेकर कमरे के अंदर चले गए। बदमाशों ने कमरे में बिजेंद्र को बांध दिया और माल व जेवर के बारे में पूछने लगे। इस दौरान उन्होंने बिजेंद्र के सिर पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आहट होने पर पड़ोस के नन्हेंलाल की पत्नी गीता ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग निकले।
इसके बाद बदमाश गांव के ही दक्षिणी छोर स्थित राकेश के घर पहुंचे। राकेश बंडा गया हुआ था। घर पर राकेश की पत्नी रामरती, चार बच्चे और कटरा के भोजपुर का रहने वाला बहनोई संतोष मौजूद था। संतोष पुवायां, सिंधौली आदि के बाजारों में चाइनीज सामान की दुकान लगाता है। बुधवार को पुवायां के बाजार के बाद बृहस्पतिवार को सिंधौली में बाजार करने के कार्यक्रम के कारण वह साले के घर रुक गया था। ढाटाधारी बदमाशों ने रामरती को दबोचा तो संतोष की आंख खुल गई। उसने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो पास खड़े दूसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बिजेंद्र को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव, एएसपी आशाराम यादव और सीओ उमेश शर्मा ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। संतोष की मौत से पत्नी माया देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक की पत्नी माया देवी की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।