{"_id":"65f34a0f92e28e3c1d6f32873091426a","slug":"murder-hindi-news-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
दहगवां/जरीफनगर।
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी कर्रू का शव उनके ही घर में मिला था। वहां के चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कर्रू की पत्नी और परिवार वाले चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। बुधवार को गांव लौटने पर कर्रू की पत्नी ओमवती ने गांव के मुनेश, रामकुमार, सुनील और जयप्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि सोमवार को विवाद होने पर आरोपी मुनेश, रामकुमार, सुनील और जय प्रकाश ने मिलकर कर्रू को पीटा था। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कर्रू की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत की वजह जानने के लिए विसरा प्रिजर्व कर गया, जो जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन