{"_id":"590228064f1c1baf2bc0cdca","slug":"mother-and-daughter-kidnapped-mother-thrown-by-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां-बेटी को अगवा किया, मां को चलती कार से फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को अगवा किया, मां को चलती कार से फेंका
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा-भांजे समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
कार सवार कुछ लोगों ने गुरुवार को मां-बेटी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि बाद में मां को चलती कार से फेंक दिया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी गुरुवार को मजार पर गईं थी। यहां हतरा निवासी शकील कुरैशी, अनवार, सलमा, खलील और शकील का मामा लाल कुरैशी मिले। इन लोगों ने उसकी पत्नी और बेटी से उसका एक्सीडेंट होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पत्नी और बेटी को कार में बैठा लिया। थोड़ी दूर जाने के बाद उसकी पत्नी को चलती कार से फेंक कर भाग गए। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी को दबिशें दी जा रही हैं। विवेचना के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
-राजेश कुमार, एसओ वजीरगंज