{"_id":"2dcb9ae368faef48dc1fa8f6f2c074ac","slug":"missing-girl-s-body-was-found-strangled-reta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती का शव मिला, गला रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवती का शव मिला, गला रेता
इस्लामनगर।
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से लापता युवती का शव गांव के पास ही एक खेत में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। ऑनर किलिंग की संभावना के चलते पुलिस मृतका के माता-पिता और दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान युवती के घर से कई खून में सने हुए कपड़े मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस्लामनगर थाने के गांव लश्करपुर ओहिया निवासी खुशीराम की 18 वर्षीय पुत्री सविता शनिवार को लापता हो गई थी। सोमवार को परिवार वाले गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। शक होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मंगलवार को गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खूबचंद्र के खेत में सविता का शव मिला। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। शक के आधार पर पुलिस ने युवती का घर खंगाला, तो वहां खून में सने हुए कई कपड़े और खून के निशान भी मिले। पुलिस ने सविता के पिता खुशीराम, मां मीना देवी, भाई अमर सिंह, जगदीश, भानू और बॉबी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। खबर मिलने पर एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ बिल्सी जगदीश सिंह ने इस्लामनगर पहुंच कर जानकारी ली। एसओ अवनीश पाल सिंह ने बताया कि ऑनर किलिंग की आशंका है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
ऑनर किलिंग का मामला है। जांच की जा रही है। मृतका के घर से खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।-बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात