फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants open fire while stealing two oxes

बदमाशों ने खोले दो बैल की फायरिंग

Fri, 21 Jul 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 21 Jul 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
Miscreants open fire while stealing two oxes
वजीरगंज थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में हुई वारदात      
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात छह बदमाशों ने एक ग्रामीण के दो बैल खोल लिए। पशुस्वामी ने बदमाशों का विरोध किया तो वह हवाई फायर करते हुए बैलों को लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मकरंदपुर गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को अपने घर के बाहर सो रहा था। वहीं पास ही में उसके दो बैल बंधे हुए थे। मध्यरात्रि के करीब बदमाश उसके बैलों को खोलकर ले जाने लगे। आवाज सुनने पर वह जागा तो बदमाश उसके बैलों को ले जा रहे थे। इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर बैल लेकर फरार हो गए। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने थाने आकर छह बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वजीरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed