फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Misbehave with girl at home

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, चार पर रिपोर्ट

Fri, 21 Jul 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 21 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Misbehave with girl at home

घर में काम कर रहीं किशोरी के साथ दबंगों ने अश्लील हरकत की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ कुंवरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना कुवंरगांव क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के आबिद, नवाब, नौशे बली और जैनब्ब आए दिन उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज करते रहते थे।  दबंगों ने महिला के परिवार वालों का जीना मुहाल कर रखा था। 16 जुलाई को महिला की 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि  घर में किशोरी जानवरों  को पानी पिला रही थी। इस बीच मौका पाकर चारों आरोपी किशोरी के घर पहुंच गए और उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी घर से भाग निकले। शाम को घर पहुंची मां को किशोरी ने आपबीती सुनाई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। दो दिन तक पीड़ित परिवार को टहलाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed