फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   minor dies due to fall of a house in budaun

मकान ढहने से मलबे में दबकर बच्ची की मौत, दो लोग घायल

Thu, 10 Aug 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 10 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
minor dies due to fall of a house in budaun
- फोटो : demo pic

बारिश के दौरान बुधवार रात ककराला कस्बे में एक मकान ढह गया। इससे घर में मौजूद पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई। उसके पिता और चाचा घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। ककराला के वार्ड नंबर 15 निवासी मोहसिन की 12 वर्षीय बेटी अलकायदा नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। बुधवार रात करीब आठ बजे ककराला में बारिश हुई थी। मोहसिन के घर की छत पर लोहे टिन पड़ी थी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह और उसका भाई बदरे आलम खाना खा रहे थे। वहीं रसोई में अलकायदा मौजूद थी। मोहसिन का बेटा घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच अचानक मकान ढह गया। इससे अलकायदा उसके पिता मोहसिन और चाचा बदरे आलम मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान अलकायदा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बदले आलम को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि मोहसिन को कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि अलकायदा जब ढाई माह की थी तब उसकी मां की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed