फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minister of State, including three on charges of lying

राज्यमंत्री समेत तीन पर कुकर्म का आरोप

Thu, 05 Nov 2015 12:23 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 05 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सपा सरकार के एक राज्यमंत्री और दो पुलिस अफसरों पर एक युवक ने बारी-बारी से कुकर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीजेएम कोर्ट में धारा-156 (3) सीआरपीसी के तहत परिवाद दाखिल किया गया है। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। मामला करीब 11 माह पुराना है।
आरोप लगाने वाला युवक उघैती थाने के एक गांव का है। आरोप है कि वह 27 दिसंबर 2014 को एक गांव से दावत खाकर लौट रहा था। रास्ते में एक पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक थाने में एसओ के आवास पर राज्यमंत्री और दो पुलिस अधिकारियों ने उससे कुकर्म किया। बाद में उसे जहर पिला दिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार होने की खबर मिलने पर उसके पिता भी ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। भीड़ देखकर पुलिस उसे अस्पताल लाई। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज नहीं कराया गया। उसका कई दिन बरेली के एक अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उसने सीजेएम कोर्ट में राज्यमंत्री और पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed