फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Millions robbery of two houses in one night Bsoma

एक रात में बसोमा के दो घरों में लाखों की डकैती

Thu, 10 Dec 2015 10:40 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 10 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Millions robbery of two houses in one night Bsoma

विज्ञापन
 आधा दर्जन से ज्यादा सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार रात उझानी कोतवाली के गांव बसोमा में दो घरों पर धावा बोलकर लाखों रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर शरफुद्दीन नाम के एक गृह स्वामी को घायल कर दिया। दोनों घरों में बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिलाओं से जेवर उतरवा लिए। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में उत्तरी छोर पर शरफुद्दीन का घर है। बुधवार रात करीब 11 बजे सात-आठ बदमाशों ने शरफुद्दीन के घर पर धावा बोल दिया। गृह स्वामी शरफुद्दीन (55) बरामदे में सो रहा था। उसकी पत्नी विलकीस (50), पुत्र राजुद्दीन (30) और पुत्रवधु शहाना कमरे में सो रहे थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने शरफुद्दीन को दबोच लिया। आहट सुनकर उसकी पत्नी, बेटा और पुत्रवधू बाहर निकले। बदमाशों ने उन्हें भी हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। विलकीस और उसकी पुत्रवधु शहाना के जेवरात उतरवा लिए। दोनों से अभद्रता भी की। शरफुद्दीन को धारदार हथिहार से प्रहार कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसके परिवार वालों को भी पीटा। यहां से बदमाश नगदी, जेवर समेत करीब सवा लाख रुपये का माल लूट ले गए।
विज्ञापन

इसी रात बदमाश गांव के दक्षिणी ओर स्थित गंगा सिंह की दीवार कूदकर उसके घर में घुस गए। घर में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले गृहस्वामिनी प्रेमादेवी (48) को कब्जे में ले लिया। आहट होने पर परिवार का जो भी सदस्य उठा बदमाश उसी को हथियारों के बल पर बंधक बनाते गए। यहां से बदमाशों ने कमरा खुलवा कर 30 हजार रुपया नकद और जेवर आदि समेत करीब दो लाख रुपये का माल लूट लिया। गंगा सिंह की 12 वर्षीय बेटी पन्नो के कानों से कुंडल भी बदमाशों ने नोंच लिए। इससे पन्नो लहूलुहान हो गई। बदमाशों ने गंगा सिंह की पुत्रवधु मीरा के जेवर भी लूट लिए। शोरशराबा होने पर गांव में जाग हो गई। इस दौरान मौका पाकर बदमाश जंगल की ओर भाग गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी देर कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। शरफुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल के बंटवारे पर बदमाशों में भी मारपीट
उझानी। शरफुद्दीन की पत्नी विलकीस की मानें तो बदमाशों ने उसके घर के पीछे बैठकर माल का बंटवारा किया। माल के बंटवारे को लेकर बदमाशों के बीच आपस में झड़प भी हुई। डर की वजह से वह और उसके परिवार के लोग शांत रहे। बदमाशों की संख्या सात-आठ थी। सभी बदमाशों के पास तमंचे और लाठी-डंडे थे।
पड़ोसी गांव गठौना में मचाया आतंक
उझानी। बसोमा में डकैती के बाद बदमाशों ने पड़ोसी गांव गठौना का रुख किया। यहां घर के बाहर सो रहे छोटे पहलवान को बदमाशों ने चारपाई पर ही दबोच लिया। उसके पास कुछ नहीं मिला तो पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसे बांध कर डाल दिया। इससे पहले बदमाशों ने शेरसिंह के घर से छह हजार रुपया नकद लूट लिए। इसे लेकर गठौना में भी अफरातफरी का माहौल रहा।उधर, प्रभारी निरीक्षक देवराज राठी का कहना है कि

सोमा के दोनों घरों में मामला चोरी का है। चोरों की आहट पर शरफुद्दीन जाग गया था। शरफुद्ीन ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इससे वह घायल हो गया। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed