फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meerut's lab sent two samples fail

मेरठ की लैब में भेजे गए दो नमूने फेल

Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नकली डीएपी में नहीं थी पर्याप्त नाइट्रोजन एवं फास्फोरस 
पीसीएफ के गोदाम प्रभारी विजय पर कार्रवाई होना तय 

 बारिश, ओलावृष्टि, सूखा, आंधी और तूफान जैसी आपदाएं झेलने वाले किसान यदि प्राकृतिक आपदा से बच भी जाए, तो उन लोगों का नकली खाद और बीज माफिया नहीं बचने देंगे। बाजारों में बेची जा रही नकली डीएपी में इस खाद के मूल तत्व नाइट्रोजन और फास्फोरस ही नदारद थे, यह पुष्टि वजीरगंज में पकड़ी गई नकली डीएपी की जांच रिपोर्ट में हो गई है। नकली खाद के मेरठ स्थित कृषि विभाग की प्रयोगशाला में भेजे गए सेंपल फेल हो गए हैं। इसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों के पास आ गई है, जल्द ही दोषी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
वजीरगंज कस्बे में 13 मई की रात को नकली खाद मिलने की सूचना पर यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन के गोदाम में छापा मारा था, जिसमें इफको की नकली डीएपी खाद के 380 कट्टे, डीएपी के 50 खाली पैकेट, 150 पैकेट सुपर खाद, इलेक्ट्रॉनिक धर्मकांटा और पैकेट सीज करने की मशीन मिली थी। इस मामले में पीसीएफ के भंडारण प्रभारी विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। साथ ही दो सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। दोनों नमूनों की जांच मेरठ स्थित प्रयोगशाला से होकर आ गई है, जिसमें दोनों नमूनों को फेल करते हुए नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा न के बराबर मिली है। इससे किसानों के 1200 रुपये की डीएपी की बोरी खरीदकर डालने पर कोई खास फायदा नहीं होने वाला था। इस मामले में विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

----
एसओ बोले, लैब रिपोर्ट नहीं मिल
बदायूं। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि छह जून को नमूनों की रिपोर्ट आ गई है, दोनों नमूने फेल हो गए हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं मामले की जांच कर रहे वजीरगंज एसओ मेहराज अली ने बताया कि लैब की रिपोर्ट अभी तक मेरे पास नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed