फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   May village threw stones at police and revenue team

मई गांव में पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव

Fri, 13 Feb 2015 12:58 AM IST
बिसौली
बिसौली Updated Fri, 13 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
May village threw stones at police and revenue team
तहसील क्षेत्र के गांव मई में ग्राम सभा की भूमि की पैमाइश करने पहुंची
विज्ञापन
राजस्व और पुलिस की टीम पर दबंगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो सिपाही चोटिल हो गए। पुलिस जीप का शीशा भी टूट गया। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए 12 लोगों के खिलाफ अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में भी ले लिया है।
मई गांव में ग्राम सभा की जमीन पर करीब एक महीने पहले गांव के ही मुन्नालाल, नत्थू आदि कब्जा करके निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत गांव के किशोरी ने एसडीएम गुलाब चंद्र से की तो एसडीएम ने अवैध निर्माण तुड़वा दिया था। यह लोग फिर से निर्माण करने लगे थे।
गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर कानूनगो अशोक शर्मा, लेखपाल हेम सिंह, दरोगा जितेंद्र यादव समेत सिपाही ओमवीर, रविंद्र, आनंद, महेश के साथ जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे। आरोप है कि तभी मुन्ना लाल, नत्थू, पप्पू, सुनील आदि ने पथराव कर दिया। इसमें दो सिपाही चोटिल हो गए और पुलिस की जीप का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
टीम को वहां से भागना पड़ा। बाद में वजीरगंज, फैजगंज बेहटा पुलिस के साथ पीएसी को भी बुला लिया गया। इस मामले में लेखपाल हेमसिंह, दरोगा जितेंद्र यादव और गांव के रमेश चंद्र की तहरीर पर मुन्ना लाल, नत्थू, पप्पू, सुनील को नामजद करते हुए 12 लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने अनारकली और बन्नो नाम की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
यह था मामला
बिसौली। मई निवासी किशोरी ने अपनी जमीन का एक टुकड़ा गांव के मुन्ना लाल को बेचा था। इसी जमीन के पास ग्राम सभा की कुछ जमीन पड़ी है। किशोरी लाल की जमीन खरीदने के बाद मुन्ना लाल ने ग्रामसभा की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। करीब एक महीने पहले मुन्ना लाल पक्ष के लोगों ने यहां नींव खोदवा कर निर्माण शुरू करा दिया। उस समय किशोरी की शिकायत पर एसडीएम ने निर्माण तुड़वा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed