{"_id":"577aaa394f1c1b6f0c7fa27b","slug":"married-for-dowry-the-killing-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पति समेत तीन लोग नामजद
दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नगद देने से इंकार करने पर ससुरालियों पर विवाहिता के गले में फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में कोतल नगला थाना मुजरिया निवासी मोरपाल शर्मा पुत्र भगवानदास ने बताया है कि उसने अपनी पुत्री बबली की शादी अब से छह माह पूर्व नगर के मोहल्ला नसरूल्लगंज निवासी मोहित पुत्र नंदराम के साथ की थी और अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। मगर, ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नगद की मांग को लेकर विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की सुबह ससुरालियों ने विवाहिता को गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदायूं भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता मोरपाल की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दर्ज कराई गई है।