फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marriage kill, maiders jam highway

विवाहिता की हत्या, मायके  वालों ने हाईवे जाम किया

Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ दहगवां/जरीफनगर।
अमर उजाला ब्यूरो/ दहगवां/जरीफनगर। Updated Thu, 13 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Marriage kill, maiders jam highway
जाम लगाने की कोश‌िश। - फोटो : अमर उजाला
विवाहिता की हत्या, मायके 
विज्ञापन

वालों ने हाईवे जाम किया
पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
जरीफनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के सामने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सहसवान श्योराज सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

संभल के थाना रजपुरा के गांव शाहजपुर निवासी ऋषिपाल ने अपनी बेटी 30 वर्षीय सर्वेश की शादी करीब छह साल पहले बदायूं के जरीफनगर निवासी सतीश के साथ की थी। मायके वालों का कहना है कि ससुराली दहेज की मांग को लेकर सर्वेश को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार रात ससुरालियों ने एक राय होकर सर्वेश की हत्या करने के बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। गुरुवार सुबह जब मायके वालों को इस बारे में पता लगा तो वे बेटी की ससुराल पहुंच गए। ससुराली भाग चुके थे। ससुरालियों के लापता होने पर सर्वेश के मायके वालों में गुस्सा दौड़ गया। वे शव लेकर सीधे थाने पहुंचे। यहां थाने के सामने सर्वेश का शव रखकर मायके वालों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंअे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद थाना पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सतीश, देवर रुकुम सिंह, ससुर कल्यान और सास ओमवती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed