फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marriage burned to dowry

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Marriage burned to dowry
- फोटो : डेमो फोटो
शहर कोतवाली के मोहल्ला मीराजी चौकी में हुई वारदात
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पति समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया


दहेज में 50 हजार रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मार दिया। वारदात शनिवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र में मीराजी चौकी इलाके में हुई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अलीगढ़ के खैर निवासी राकेश सैनी ने अपनी बेटी नीतू (22) की शादी करीब दो साल पहले शहर कोतवाली के मोहल्ला मीराजी चौकी पानी की टंकी के पास रहने वाले राम रक्षपाल के बेटे दीपक के साथ की थी। राकेश का आरोप है कि नीतू के ससुराली उस पर दहेज में 50 हजार रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस बारे में नीतू ने कई बार मायके वालों को बताया भी। शनिवार रात ससुरालियों ने नीतू को पहले मारा-पीटा। इसके बाद जिंदा जला दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता राकेश सैनी की तहरीर पर पति दीपक और सास मुन्नी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इधर, नीतू के पति दीपक का कहना है कि शनिवार रात उसका नीतू से झगड़ा हो गया था। इसके बाद नीतू ने खुद को आग लगा दी। परिवार वालों के साथ वह रात में ही नीतू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसके मायके वालों को भी खबर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गई। वह दहेज हत्या के आरोपों को गलत बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में पड़ताल की जा रही है। सच्चाई क्या है यह विवेचना में सामने आ जाएगी।-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed