{"_id":"5a58b2504f1c1bb13f8b46c4","slug":"man-held-for-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी की हत्या कर घर में ही फूंक दी थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी की हत्या कर घर में ही फूंक दी थी लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 12 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मजीद नगला में एक महीने पहले लापता विवाहिता की हत्या की गई थी। हत्यारा कोई और नहीं उसका पति था जिसने साल भर पहले सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ जीने मरने का वचन लिया था। महिला के मायके वाले काफी समय से भटक रहे थे। पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने शव के अधजले अवशेष अपने ही घर से बरामद करा दिए हैं। हत्यारे ने पत्नी पर ही रिश्तेदार युवक से अवैध संबंधों का शक होने पर हत्या करने की बात भी कबूल कर ली।
विज्ञापन
उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी कीर्ति की शादी 19 जून 2016 को उसहैत थाने के मजिद नगला गांव निवासी दिनेश से की थी। दंपति में अनबन रहती थी। 10 दिसंबर को कीर्ति और उसके ससुराली लापता हो गए थे। पड़ोस के लोगों ने 12 दिसंबर को महेंद्र को सूचना दी तो वह गांव पहुंचे। गांव में चर्चा थी कि कीर्ति की हत्या करके ससुराली फरार हो गए। तब उन्हें रिश्तेदारियों में खोजने के बाद अगले दिन महेंद्र उसहैत थाने आए। यहां बताया तो एसओ ने कहा कि पहले खुद खोज लो फिर आना। महेंद्र फिर पहुंचे तो भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। महेंद्र ने बदायूं आकर फरियाद की पर कोई लाभ नहीं हुआ। 19 दिसंबर को वह सीओ उझानी से मिले तो उन्होंने खुद गांव जाकर जांच की। उनके निर्देश पर 21 दिसंबर को दिनेश, उसकी मां रामवती और चाचा गवेंद्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तब से पुलिस तलाश के नाम पर खानापूरी कर रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को थाना पुलिस ने दिनेश को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार दिखाया। पुलिस उसे उसके घर ले गई। वहां घर का ताला तोड़कर पुलिस ने घर से जले हुए शव के अवशेष और कुछ राख बरामद की। दिनेश ने बताया कि उसे शक था कि कीर्ति के संबंध उसी के रिश्ते के भाई से हैं। इस वजह से दस दिसंबर की रात उसकी हत्या की और शव को घर में ही जलाकर उसकी राख नदी में फेंक दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिनेश से पूछताछ करके बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अवशेष के रूप में मिली हड्डियों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन