{"_id":"57fa87a14f1c1b7d5228e28c","slug":"lovers-murder-when-he-reached-to-met-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धनौली में प्रेम प्रसंग के चलते गुड्डू नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुड्डू अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करता था। यहां वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। मामले में प्रेमिका के पिता समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुड्डू धनौली का ही रहने वाला था। गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को बिना बताए गुड्डू शनिवार को प्रेमिका से मिलने धनौली आया था। रविवार सुबह जब गांव के लोग खेतों के लिए निकले तो गुड्डू का शव एक मकान के पास पड़ा देखा। उसके सीने पर गोली का निशान था। खबर मिलने पर सीओ बिल्सी अभिषेक यादव, एसओ एनपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दिल्ली में गुड्डू के परिवार वालों को खबर दी गई। दोपहर बाद उसके परिवार के लोग भी आ गए।
मृतक के पिता रहीश अहमद की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। मुस्लिम बहुल गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है, अभी कोई अभियुक्त पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
युवक की हत्या से गांव में तनाव
दो संप्रदायों के बीच का मामला होने चलते पुलिस सतर्क
बिल्सी। धनौली गांव में वारदात के बाद तनाव के हालात बने हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि गुड्डू और उसकी प्रेमिका अगल-अलग संप्रदायों के हैं। हालांकि, इस गांव में कभी दो संप्रदायों के बीच टकराव की स्थिति तो नहीं बनी, लेकिन गुड्डू की हत्या के बाद यहां तनाव है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसओ एनपी सिंह का दावा है कि सब कुछ सामान्य है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इधर लोगों में हत्या को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि प्रेम प्रसंग से गांव के अधिकतर लोग अवगत थे। बताते हैं कि एक बार लड़की प्रेमी के साथ चली भी गई थी। मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं कराई गई। गांव में पंचायत हुई। पंचायत के बाद लड़की को घर भेज दिया गया था। युवती और गुड्डू के परिवार वालों ने दोनों को दूर रखने के काफी प्रयास किए लेकिन नाकामयाब रहे। एसओ बिल्सी एनपी सिंह ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि गुड्डू अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेमिका के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। युवती के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-एनपी सिंह, एसओ बिल्सी