फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looting and caught a crook running away

लूटपाट कर भाग रहे एक बदमाश को दबोचा

Wed, 28 Oct 2015 12:09 AM IST
दातागंज (बदायूं)
दातागंज (बदायूं) Updated Wed, 28 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड स्थित बसेला मोड़ के पास दो बाइक पर सवार बदमाशों ने फ्रिज के मिस्त्री से लूटपाट की। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। रामवीर नाम के एक बदमाश को दबोच लिया गया है। उसके तीन साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के पास से लूट की बाइक बरामद हुई है। दो अन्य बाइक भी पुलिस को मिली हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला निवासी जुगल किशोर फ्रिज का मिस्त्री है। मंगलवार रात वह अपने गांव लौट रहा था। बसेला मोड़ पर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोक कर बाइक और नगदी लूट ली। बदमाशों को लूटपाट करते हुए किसी ने देख कर पुलिस को फोन कर दिया। हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने बरेली रोड पर फरीदपुर निवासी रामवीर नाम के बदमाश को लूट की बाइक समेत दबोच लिया। उसके तीन साथी दो बाइक छोड़कर भाग गए। यह बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। गिरफ्तार बदमाश ने अपने फरार साथियों के नाम दिनेश, धर्मवीर और धर्मेंद्र बताए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। कोतवाल जेके तोमर के अनुसार रामवीर नाम के एक बदमाश को दबोचा गया है। उसके कब्जे से बाइक बरामद हुई है। रामवीर के तीन अन्य साथी भागने में सफल रहे। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो अन्य बाइक भी पुलिस को मिली हैं, यह चोरी की हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed