{"_id":"3f1b05913df764daa243eb35c5f69e33","slug":"loot-hindi-news-96","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी चोरियों से सहमा इलाका, घर में घुस तमंचे के बल लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी चोरियों से सहमा इलाका, घर में घुस तमंचे के बल लूट
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Thu, 03 Sep 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी रोड स्थित अपने घर की घर पर माजिद अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इनके अनुसार, अचानक खटपट की आवाज सुनकर अपने बेटे संग उठकर ये छत से नीचे आए, तभी एक लुटेरे ने इनकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। जान से मारने की घमकी के कारण बाप-बेटा व अन्य सदस्य कोई विरोध नहीं कर सके। लुटेरेे घर में रखा जेवरात और सूटकेश में रखे 1.75 लाख रुपए की नकदी लूट कर ले गए। लुटेरों के जाने के बाद माजिद ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया, इसके बाद ये नगर परिषद सदस्य नफीस अहमद और मोहल्ले के लोगों संग कोतवाली जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसआई सुरेंद्र सिंह को तहरीर भी सौंप दी।
इलाके में दूसरी चोरी स्टेशन रोड पर एक कंफैक्शनरी शॉप पर हुई। ये दुकान पंजाबी कालोनी निवासी किशनलाल मेंदीरत्ता की है। दुकान मालिक ने मुताबिक, उनकी दुकान की गुल्लक चोरी की गई, जिसमें 35 हजार रुपए रखे हुए थे। किशनलाल को चोरी की जानकारी तब हुई जब वह शॉप पर पहुंचे और शटर को कटा देखा। असल में चोर दुकान की दूसरी मंजिल पर लगे शटर को तोड़कर अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके की तहकीकात की।