फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

कार में लिफ्ट देकर दो लोगों को लूटा

Thu, 05 Mar 2015 08:02 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 05 Mar 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर दो लोगों से हजारों रुपये लूट लिए। लूट का शिकार लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। घटना गुरुवार तड़के लभारी गांव के पास हुई।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाने के गांव लभारी निवासी विपिन और इनके फुफेरे भाई थाना बनियाठेर अंतर्गत गांव सराय सिकंदर (संभल) के रनवीर दिल्ली में नौकरी करते हैं। होली पर दोनों लोग दिल्ली से घर लौटे थे। यह लोग तड़के इस्लामनगर पहुंचे। यहां स्टैंड पर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सेंट्रो कार इनके पास आकर रुकी। कार में सवार तीन लोगों ने इनको लिफ्ट दी। विपिन और रनवीर कार में बैठ गए। कुछ दूर चलने के बाद कार में सवार तीन लोगों ने हथियारों की नोंक पर विपिन से 12 हजार की नगदी, एक मोबाइल और रनवीर से पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कार से धक्का देकर उतार दिया और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed