{"_id":"5e2939c839d04c80546288544361727d","slug":"loot-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पुलिस ने बरामद किए लूटे गए दो ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा पुलिस ने बरामद किए लूटे गए दो ट्रैक्टर
सहसवान (बदायूं)
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मथुरा से लूटकर लाए गए दो नए ट्रैक्टर बरामद किए हैं। मथुरा से आई पुलिस ने सहसवान पुलिस की मदद से दो स्थानों पर छापा मारकर ये ट्रैक्टर बरामद किए।, जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। मथुरा पुलिस ने बताया कि लुटेरे अब तक साढे तीन सौ से अधिक ट्रैक्टर लूटकर बदायूं के विभिन्न क्षेत्रों में बेच चुके हैं।
इन्होंने सहसवान को सेंटर प्वाइंट बनाया हुआ है। क्षेत्र में बेचे गए ट्रैक्टरों की अनुमानित कीमत 14 करोड़ बताई गई है। इस कारोबार को संचालित कर रहे गिरोह के सदस्यों के तार एक ‘माननीय’ से जुडे़ होने के कारण पुलिस उन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।
मथुरा के थाना बरसाना के एसओ बबलू वर्मा ने ट्रैक्टरों की लूट में पकड़े गए बदमाशों के साथ सहसवान कोतवाली क्षेत्र में कई जगह दबिश दी। स्थानीय पुलिस भी उनके साथ रही। बदमाशों की निशानदेही पर जब गांव सिलहरी और सुल्तानपुर के मजरा हरीपुर में छापा मारा गया, तो वहां से लूटे गए दो ट्रैक्टर बरामद हुए।
विज्ञापन
हालांकि लूटे गए ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त करने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इस धंधे में छह अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। स्थानीय पुलिस को पहले से इन लोगों के कारनामों की खबर थी, लेकिन इनके संबंध एक माननीय से होने के कारण पुलिस उन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।
सप्लाई मथुरा से बाहर करते हैं
बरसाना के एसओ वर्मा ने बताया कि मथुरा के बार्डर पर स्थित हरियाणा के गांव मेवात के बदमाश ट्रैक्टर से लदे कैंटर को लूटने में लिप्त रहते हैं। वे लूटे गए ट्रैक्टरों की सप्लाई मथुरा जिले से बाहर करते हैं। मथुरा से अब तक करीब साढे़ तीन सौ ट्रैक्टर लूटे जा चुके हैं। इस संबंध में सीओ सहसवान उमेश यादव ने बताया कि मथुरा पुलिस कुछ बदमाशों को साथ लेकर आई थी। उनकी निशानदेही पर मथुरा से लूटकर लाए गए दो ट्रैक्टरों को बरामदगी हुई है।
नोएडा से चोरी ट्रैक्टर भी बरामद
सहसवान। थाना पुलिस ने नोएडा से चार महीना पहले चोरी हुए ट्रैक्टर को गांव भूड खितौरा से बरामद किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कैसों की मढै़या निवासी किशनलाल अपने सोनालिका ट्रैक्टर से नोएडा में मिट्टी की ढुलाई का काम कर रहा था। एक सितंबर, 2014 को नोएडा के रायपुर फेस-3 से उसका ट्रैक्टर और ट्राली चोरी हो गई। इसका मुकदमा नोएडा थाने में दर्ज कराया गया था।
शनिवार की सुबह किशनलाल का पुत्र अपने खेत पर काम कर रहा था कि अचानक उसकी नजर वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर पर पड़ी तो उसे शक हुआ कि यह उसका चोरी गया ट्रैक्टर है। उसकी सूचना पर पुलिस ने भूड़ खितौरा से ट्रैक्टर बरामद कर लिया। हालांकि ट्राली का अभी कोई पता नहीं लगा है। पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है।