फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lock putting villagers Capture power substation

ताला डालकर ग्रामीणों का बिजली उपकेंद्र पर कब्जा

Sat, 23 May 2015 08:00 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 23 May 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन

प्राइवेट नलकूप तक तार खींचने वक्त अचानक सप्लाई छोड़ दिए जाने से प्राइवेट दो लाइनमैन झुलस गए। लाइनमैन ने हालांकि शट डाउन ले रखा था लेकिन उपकेंद्र से सप्लाई शुरू कर दी गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भीड़ ने बिजली उपकेंद्र का घेराव कर लिया। एसडीओ कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी। एक कर्मचारी को ग्रामीणों के कोप का शिकार भी होना पड़ा। यही नहीं, बिजली कर्मियों ने पूरे इलाके की सप्लाई बंद कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीओ की मौजूद में ताले तुड़वा दिए। दो घंटा तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।

विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पर तालाबंदी का मामला शनिवार दोपहर करीब दो बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अथइया में हुलास सिंह के प्राइवेट नलकूप तक तार खीचने के लिए पूर्वाह्न में उपकेंद्र से हजरतगंज निवासी प्राइवेट लाइनमैन नीरज सिंह को भेजा गया था। नीरज के साथ अथइया के तेजसिंह का 30 वर्षीय पुत्र मुलायम सिंह भी था। नीरज ने शट् डाउन लेकर काम शुरू कर दिया। नीरज और मुलायम पोल पर चढ़े थे कि बिजली आ गई। दोनों झुलस कर पोल से गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों की भीड़ उपकेंद्र पर जा धमकी। भीड़ ने एसएसओ विजयवीर से लाइनमैन से बिना पूछे सप्लाई शुरू कर देने का कारण पूछा तो नोकझोंक हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एक बिजली कर्मी को पीट दिया। कुछेक कर्मचारी मौका पाकर भाग गए। भीड़ में ही शामिल ग्रामीणों ने एसडीओ के कार्यालय के गेट पर ताला डाल दिया। ताला मशीन रूम में भी लटका था लेकिन सूत्रों की मानें तो पिटाई के विरोध में कर्मचारियों ने देहात समेत पूरे नगर की बंद कर मशीन रूम लॉक कर देने का कदम उठाया था। हंगामा की वजह से अफरातफरी का भी माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जब यह एसडीओ सीबी लाल को बताया तो उन्होंने कोतवाली फोन करके पुलिस फोर्स बुला लिया। दरोगा अशोक यादव ने एसडीओ और कर्मचारियों की मौजूदगी में ताला तुड़वा कर अपराह्न बाद बिजली सप्लाई शुरू कराई। इधर, सीएचसी पर इलाज को भर्ती लाइनमैन और उसके साथ मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पूरे मामले में एसएसओ की गलती है। शिकायत करने पर उनके साथ अभद्रता की गई थी। झुलसे लाइनमैन मुलायम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली पहुंची दोनों तरफ की तहरीर
उझानी। झुलसे लाइनमैन हजरतगंज निवासी नीरज सिंह ने एसएसओ को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ से एसएसओ विजयवीर ने तहरीर देने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरोगा अशोक यादव ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


पोल पर करेंट लगने से मजदूर झुलसा
उझानी। स्टेशन रोड पर केबिल लाइन खींचने के लिए काम पर लगे मजदूरों में फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोहेला इलाके का निवासी दशरथ सिंह (25) पुत्र अशोक सिंह पोल पर चढ़ा था। बताते हैं कि पोल पर उसे करेंट लग गया। झुलस कर वह नीचे गिर पड़ा। ठेकेदार के कारिंदों ने उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद बिजली कर्मियों के साथ मेठ सोबरन सिंह भी मौक पर पहुंच गया। मेठ ने बताया कि झुलसे दशरथ की हालत ठीक है। उसके घरवालों को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed